Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रांची से आई खाद्य सुरक्षा की टीम ने सुधा डेयरी, खटालों व होटलों में चलाया जांच अभियान

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को रांची से आई खाद्य सुरक्षा की टीम ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुधा डेयरी सहित विभिन्न खटालों और होटलों में दूध में मिलावट के विरुद्ध अभियान चलाया और नमूने संग्रह कर रांची ले गए हैं, लेबोरेटरी में जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है. बता दें कि दूध में मिलावट को लेकर प्रशासन सतर्क हुआ है. जिला प्रशासन को दूध में मिलावट की लगातार सूचना मिल रही थी. जिसके फलस्वरूप रांची से खाद्य सुरक्षा की विशेष टीम को बुलाया गया था. जो शुक्रवार को गांव से लेकर शहर तक दूध में मिलावट के विरुद्ध अभियान चलाकर नमूने संग्रह कर ले गए हैं. यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आदिती सिंह के नेतृत्व में चलाई गई . जिसमें रांची से आई टीम ने टी स्टॉल, होटल, खटाल से लेकर डेयरी तक जांच की है. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-10-inspector-transferred-know-who-where/">रांची:

10 इंस्पेक्टर का तबादला, जानिये कौन कहां गए

ऑन द स्पॉट जा कर दूध के नमूने संग्रह किए टीम ने

[caption id="attachment_642677" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/food-safety-team-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जांच करती खाद्य सुरक्षा की टीम.[/caption] खाद्य सुरक्षा टीम ने सरायकेला के जगमोहन दास, राजेश साहू के खटाल एवं दूध के नमूने संग्रह किए हैं. जिसके पश्चात टीम सुधा डेयरी पहुंची जहां लैब की स्थिति का मुआयना किया एवं उत्पादित दूध के नमूने का संग्रह कर साथ ले गई है. जिसके बाद टीम चांडिल के चौका स्थित अमूल डेयरी भी गई और उत्पादित दूध के नमूने का संग्रह कर साथ ले गई है. वहीं करनीडीह में ओसम डेयरी का प्लांट बंद मिला जिसके वजह से ओसम दूध के नमूने संग्रह नहीं किये जा सके हैं. खाद्य सुरक्षा टीम विभिन्न टी स्टॉल, होटल में भी जाकर ऑन द स्पॉट दूध के नमूने संग्रह किए हैं. खाद्य सुरक्षा टीम में प्रभारी के रूप में खाद्य निरीक्षक गणपत महतो, संतोष साहू, कार्तिक महतो, तरुण महतो के अलावे रांची खाद्य जांच प्रयोगशाला के लैब असिस्टेंट स्नेहा, नेहा, एलेक्स राहुल टीम में शामिल थे. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-siddaramaiah-and-shivakumar-will-take-oath-as-cm-and-deputy-cm-today-at-12-30-pm/">कर्नाटक

: सिद्धरमैया और शिवकुमार आज 12.30 बजे लेंगे सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही