Search

 
 
 

आदित्यपुर : सरायकेला प्रखंड के मोरूप पंचायत की मुखिया का निधन, सड़क दुर्घटना में हुई थी घायल

 
[caption id="attachment_535334" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Adityapur-Morup-Panchyat.jpeg"

alt="" width="600" height="565" /> दिवंगत मुखिया की तस्वीर[/caption] Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला प्रखंड की मोरूप पंचायत की मुखिया पानो महाली का निधन हो गया है. सोमवार की शाम टीएमएच ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. दो दिन पूर्व ही डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज किया था. बता दें कि 15 जनवरी को सरायकेला-खरसावां मार्ग पर कीता के समीप बाइक सवार के साथ सीधी टक्कर में मुखिया एवं उनके पति घायल हो गए थे, जबकि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं मुखिया पानो महाली का इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा था. मुखिया के निधन की खबर के बाद पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है. इसे भी पढ़ें : बरहीः">https://lagatar.in/barhi-villagers-accused-of-illegal-recovery-in-installation-of-free-electricity-meters/">बरहीः

ग्रामीणों ने नि:शुल्क बिजली मीटर लगाने में अवैध वसूली का लगाया आरोप

शोक जताने वालों का लगा तांता

सोमवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मुखिया पानो महाली को लेकर पुनः टीएमएच जा रहे थे मगर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मुखिया की मौत की खबर मिलते ही शोक जताने वालों का तांता लग गया. सरायकेला जिले की यह दूसरी मुखिया है, जिनका निधन हुआ है इससे पहले गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत की मुखिया सिमरन सामड़ की मौत एक पखवाड़े पूर्व हो चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही