Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रेलवे कॉलोनी शिव दुर्गा साईं मंदिर में भगवान जगन्नाथ के प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी स्थित शिव-दुर्गा, राम साईं मंदिर में पुरी से लाए गए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, बहन सुभद्रा, सुदर्शन और मां लक्ष्मी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को मंदिर प्रांगण में की गई. रविवार को भगवान का देवस्नान ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन विधि पूर्वक कराया जाएगा. 20 जून को इस मंदिर से धूमधाम से भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा निकाली जाएगी. शनिवार के पूजन कार्यक्रम में यजमान के रूप में दक्षिण पूर्व रेलवे स्काउट एंड गाइड के हेड मोहित कुमार सपत्नीक बैठे और प्राण प्रतिष्ठा पूजा वैदिक रीति रिवाज से की. इस बार मंदिर कमेटी की ओर से लोहे का बड़ा रथ तैयार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-surrounded-the-education-department-office/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव

रथ यात्रा के आयोजन में ये लोग कर रहे हैं सराहनीय योगदान

रथ यात्रा के कार्य में स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के इंचार्ज ज्ञानेंद्र कुमार जेना, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, सीवाईएम प्रदीप कुमार महापात्रा, अशोक महाकुड़, अभिलाष मिश्रा, नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, पार्षद पांडी मुखी, राजू मुखी, आरके साहू, अभिषेक, शान्तनु चक्रवर्ती, सत्यजीत साहू, तराई, कृष्णा साहू, गोविंद बिसोइ, बिराज आदि सराहनीय योगदान निभा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही