Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दी जर्जर सड़क की जानकारी

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़क काफी जर्जर हो गई है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी गई है. सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के अध्यक्ष मंजीत मिश्रा ने मुख्यमंत्री को ट्विटर पर ट्वीट कर कहा है कि गम्हरिया थाना से महिला पॉलीटेक्निक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन गैस प्लांट जाने वाली मार्ग बेहद जर्जर हो चुकी है. इस सड़क मार्ग से दर्जनों गांव के लोग आना जाना करते हैं. चूंकि यह सड़क ही उनकी लाइफ लाइन है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-if-khatian-of-1932-is-implemented-then-the-tribals-of-saranda-will-be-deprived-of-government-schemes/">किरीबुरू

: 1932 का खतियान लागू हुआ तो सारंडा के आदिवासी सरकारी योजनाओं से हो जायेंगे वंचित

तत्काल मरम्मत करवाने का किया आग्रह 

जिन्हें आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार ग्रामीण इस जर्जर मार्ग पर दुर्घटना के भी शिकार हुए हैं. ऐसे में इस मार्ग का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है.  मिश्रा ने मुख्यमंत्री के साथ जिले के डीसी को भी सड़क की हालत से अवगत कराया है. उन्होंने कहा है कि सड़क काफी जर्जर स्थिति में है. इस सड़क पर पैदल चलना भी दुर्घटना को बुलावा देने के समान है, गाड़ियों की बात ही अलग है. उन्होंने इसकी जांच कर तत्काल मरम्मत करवाने का आग्रह किया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-motorcyclist-hit-a-passerby-injured/">किरीबुरु

: मोटरसाइकिल सवार ने राहगीर को मारा धक्का, घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही