Search

 
 
 

आदित्यपुर : द इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन फाउंड्रीमैन ने एनआईटी के निदेशक डॉ. गौतम को किया सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : द इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन फाउंडरीमैन (आईआईएफ) द्वारा कोलकाता में गुरुवार को आयोजित 74वें नेशनल फाउंड्री दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधर को आईआईएफ एवं फाउंड्री (पूर्वी क्षेत्र) में उनके लंबे योगदान के लिए सम्मानित किया गया. बता दें कि डॉ. सूत्रधर फाउंड्री टेक्नोलॉजी में देश के अग्रणी विशेषज्ञों में शामिल हैं एवं उन्होंने ऑक्सफोर्ड और आईवीएफ द्वारा प्रकाशित “डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग और इंटीग्रेटेड अप्रोच” नाम से पुस्तक के साथ-साथ न्यू एज पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित “फाउंड्री प्रोसेस डिजाइन” नाम से एक पुस्तक भी लिखी है, जो फाउंड्री टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक मानक पुस्तक के रूप में जानी जाती है. डॉ. सूत्रधर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के पत्रिकाओं में 125 से अधिक तकनीकी पत्र प्रकाशित किए हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 50 से अधिक तकनीकी पत्र प्रस्तुत किए हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sdm-visited-submerged-ichagarh-village-took-stock-of-the-situation/">चांडिल

: जलमग्न ईचागढ़ गांव का एसडीएम ने किया दौरा, लिया स्थिति का जायजा

इंडियर इंस्टिट्यूट ऑफ कंट्रीमैन के रह चुके हैं अध्यक्ष

डॉ. सूत्रधर एआईसीटी नई दिल्ली, सीएसआईआर नई दिल्ली, यूजीसी नई दिल्ली और जीएसटी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कई शोध परियोजनाओं का पर्यवेक्षण कर चुके हैं और कई पेशेवर निकायों के सदस्य भी हैं. वे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कंट्रीमैन के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. डॉ. सूत्रधर 1986 में आईआईटी खड़गपुर से फाउंड्री टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञ के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बीआईटी मेसरा, रांची से इंजीनियरिंग में पीएचडी की है. हिंदुस्तान मोटर्स लिमिटेड और इंडियन रेल सर्विसेज में 5 साल काम करने के बाद 1991 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैंड्री एंड फॉरेस्ट टेक्नोलॉजी रांची में टीचिंग फैकल्टी के रूप में अपनी सेवा दी और बाद में सहरानपुर टेक्सटाइल कॉलेज और कल्याणी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में इन्होंने अपनी सेवा दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-youth-found-in-drain-police-engaged-in-identification/">जमशेदपुर

: नाले में मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

डॉ. सूत्रधर के सुपरविजन में 21 छात्र कर चुके हैं पीएचडी

2005 में जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता में प्रोफेसर बने डॉ. सूत्रधर मेटल मैट्रिक्स कंपोजिट एवं पॉलीमर मैट्रिक्स कंपोजिट के क्षेत्र में 20 से अधिक एमटेक थीसिस और 21 छात्रों को अपने सुपरविजन में पीएचडी करवा चुके हैं. डॉ. सूत्रधर टाइफाइड नई दिल्ली एमएसएमई पश्चिम बंगाल और भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए कंट्री क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल हो चुके हैं. इन्हें द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर (इंडिया) द्वारा दो बार और द इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन फाउंड्रीमैन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही