Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक में छाया रहा जलापूर्ति का मुद्दा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : ईद को लेकर आदित्यपुर शांति समिति की बैठक मेयर विनोद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुस्लिम बस्ती के सदर मो. यूनुस, अब्दुल मजीद समेत अन्य लोगों ने बस्ती के एचजे और आई रोड में पानी की आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि यदि शुक्रवार को चांद दिखा तो शनिवार को ईद मनेगी. सुबह 8:15 बजे ईद की नमाज सामुहिक रूप से बस्ती के ईदगाह में अदा की जाएगी. शांति समिति की बैठक में पानी के साथ सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि की समस्याओं पर चर्चा की गई. बताया गया कि डीप बोरिंग भी चलायमान नहीं है और काफी दिनों से बंद पड़ा है. जलापूर्ति की समस्या पर मेयर विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि बस्ती में डीप बोरिंग की योजना पास हो चुकी है. लेकिन बस्ती में जगह नहीं दिया गया एक साल से वह फंड पड़ा हुआ है. उन्होंने ईद के मौके पर टैंकर से जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-villagers-held-a-meeting-regarding-the-murder-of-a-young-man-in-tumsai/">मनोहरपुर

: तुमसाई में युवक की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

सभी वार्ड में पानी कराया जा रहा उपलब्ध

मेयर ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में रास्ता नहीं है यदि आग लग जाये तो फायर बिग्रेड का वाहन प्रवेश नहीं कर पायेगा. मुस्लिम बस्ती में 800 घर है, लेकिन एक दूसरे के घर के बीच मात्र चार फीट की ही जगह है. बताया कि ड्राई वार्ड 17 में प्रतिदिन 18 हजार गैलन पानी टैंकर से भेजा जा रहा हैं. हर दिन सभी वार्ड में प्रतिदिन 60 हजार गैलन उपलब्ध कराया जा रहा हैं. उन्होंने सभी नगर वासियों को ईद की बधाई दी और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. बैठक से जिम्मेदार विभागीय अधिकारी नदारद रहे. मौके पर थाना प्रभारी राजन कुमार, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, वरिष्ठ नागरिक संघ के रविन्द्र नाथ चौबे, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, पार्षद नीतू शर्मा, अजय सिंह, डॉ नथुनी सिंह, राकेश रमण, मनोज पासवान, मीरा तिवारी, रामचंद्र पासवान, जगदीश नारायण चौबे, देबू घोष, गोपाल प्रसाद, कुंवर सुनील सिंह, बीके तिवारी, बाबू तांती, उमेश दुबे, सुपाल झा आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही