Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया लैम्पस की नई कार्यकारिणी से हजारों खाता धारकों की बढ़ी आस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया लैम्पस की नई कार्यकारिणी से हजारों खाता धारकों की आस बढ़ी है. जिनका करीब सवा चार करोड़ रुपये लैम्पस पर बकाया है. नई कार्यकारिणी में आदित्यपुर जय प्रकाश उद्यान कॉलोनी की महिला समाजसेविका महिला बी. जामुदा को चेयरमैन चुना गया है. बता दें कि इस बार ऐसा पहली बार हुआ है कि लैम्पस की कार्यकारिणी से बेसरा परिवार दूर रहे. अब तक करीब 25 वर्षों से येन केन प्रकारेण भाजपा नेता बास्को बेसरा की फैमिली ही लैम्पस के चेयरमैन पद की शोभा बढ़ाते रहे हैं. जिनके कार्यकाल में लैम्पस के पैसों का बंदरबांट होता रहा और यही वजह है कि लैम्पस से जुड़े छोटे बड़े कारोबारियों का जमा करीब सवा चार करोड़ रुपये डूबने के कगार पर है. लैम्पस के पैसों को बगैर किसी टर्म कंडीशन के वैसे लोगों में ऋण बांटा गया जो इसके लिए योग्य नहीं थे, अब वे पैसे डकार कर बैठे हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-roamed-from-house-to-house-in-maurabandhi-broke-two-houses/">चाकुलिया

: मौराबांधी में घर-घर घूमे हाथी, दो घरों को तोड़ा

चेयरमैन को सौंपा जा चूका है ज्ञापन

हालांकि उनके विरुद्ध केस और वारंट जारी होने के बावजूद न तो उनकी गिरफ्तारी हो रही है न ही ऋण की रिकवरी. नए चेयरमैन के समक्ष एक बड़ी चुनौती होगी कि वे किस तरह ऋण वसूल कर बकाए कारोबारियों के पैसे वापस कराती हैं और लैम्पस को नए सिरे से पटरी पर लाती हैं. इन कारोबारियों के पक्ष से तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष कई बार जिला उपायुक्त और विभागीय अधिकारियों से मिलकर, उन्हें ज्ञापन सौंपकर कारोबारियों के डूबे हुए पैसे वापस कराने का प्रयास कर चुके हैं उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी के चेयरमैन और सदस्यों से मिलकर वे एक बार पुनः प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-roamed-from-house-to-house-in-maurabandhi-broke-two-houses/">चाकुलिया

: मौराबांधी में घर-घर घूमे हाथी, दो घरों को तोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही