Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नये थाना भवन को है उद्घाटनकर्ता का इंतजार, दिसंबर से बन कर है तैयार

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर थाना भवन दिसंबर 2022 से बनकर तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अबतक इसका उद्घाटन नहीं किया गया है. आखिर क्या वजह है कि थाना भवन का उद्घाटन नहीं हो रहा है. इस बारे में थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सरकारी संपत्ति है इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. बता दें कि दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नया थाना भवन रिकॉर्ड नौ माह में बनकर तैयार हो गया था, रंग रोगन के साथ ठेकेदार ने इसे जिला प्रशासन को सुपुर्द भी कर दिया लेकिन अब भी नए थाना भवन को उद्घाटनकर्ता का इंतज़ार है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-new-building-of-subdivision-hospital-inaugurated-many-facilities-will-be-available/">चक्रधरपुर

: अनुमंडल अस्पताल के नये भवन का हुआ उद्घाटन, मिलेगी कई सुविधाएं

भवन का प्लास्टर भी झड़ने लगा

जबकि इस थाना को बनाने के बाद ठेकेदार यहीं से एमजीएम थाना भवन बनाने गए, जहां थाना भवन बनकर तैयार हो गया औऱ कल उद्घाटन भी हो गया लेकिन आदित्यपुर के निवासियों को अब भी नए थाना भवन का इंतजार है. दिसंबर से तैयार होकर उद्घाटन का बाट जोह रहे थाना भवन अब पुराना होने की स्थिति में आ गया है, भवन के प्लास्टर झड़ने लगे हैं. ठेकेदार से पूछने पर कहा कि मैं जनवरी में ही हैंडओवर कर चुका हूं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-new-building-of-subdivision-hospital-inaugurated-many-facilities-will-be-available/">चक्रधरपुर

: अनुमंडल अस्पताल के नये भवन का हुआ उद्घाटन, मिलेगी कई सुविधाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही