Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : थाना का पुराना भवन बनाया गया ट्रैफिक थाना

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर का नया थाना भवन के उद्घाटन के उपरांत ही जिले के एसपी आनंद प्रकाश से पुराने थाना भवन को ट्रैफिक थाना बनाने की मांग की थी. इसपर एसपी ने मुहर लगाते हुए आदित्यपुर थाना के पुराना भवन को सरायकेला जिले का ट्रैफिक थाना बना दिया है. अब पुराने थाना भवन में ट्रैफिक थाना का संचालन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-dhoti-in-an-electric-pole-in-dhirajganj/">आदित्यपुर

: धीराजगंज में बिजली के पोल में धोती से लटका मिला युवक का शव
ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा पूरी तरह थाना भवन खाली किए जाने के बाद ट्रैफिक थाना का संचालन शुरू होगा. जल्द ही थाना भवन की साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा. बता दें कि 2016 में गम्हरिया थाना भवन के एक कमरे में वर्ष 2016 में ट्रैफिक थाना की शुरुआत हुई थी. वर्तमान में ट्रैफिक के बढ़ते कार्य के चलते एक कमरे से थाना संचालन में कठिनाई आ रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही