Search

 
 
 

आदित्यपुर : थाना के पुराने बिल्डिंग को ट्रैफिक थाना बनाया जाए - पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना के पुराने बिल्डिंग को ट्रैफिक थाना बनाए जाने की मांग आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावा आनंद प्रकाश से की है. बता दें कि आदित्यपुर थाना परिसर में बने नए थाना भवन का बीते रविवार को ही पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां ने उद्घाटन किया है, और आदित्यपुर थाना सोमवार से नए बिल्डिंग में शिफ्ट भी हो गया है. आदित्यपुर में ट्रैफिक थाना का अपना भवन नहीं होने के कारण ट्रैफिक पुलिस के बेहतर संचालन में कई समस्याएं आती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-reached-rakesh-dubeys-house-in-bagbeda-to-console-him-died-in-an-accident/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में राकेश दुबे के घर ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक, हादसे में हुई थी मौत

लाखों की संख्या में कामगार वाहनों से आना-जाना करते हैं

सरायकेला-खरसावां जिला में आदित्यपुर-गम्हरिया सघन आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ-साथ देश का प्रतिष्ठित औद्योगिक क्षेत्र भी है. यहां प्रतिदिन औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए लाखों की संख्या में कामगार वाहनों से आना-जाना करते हैं. इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में बड़े वाहनों का आना जाना होता है, ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस को सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रैफिक थाना का होना आवश्यक है. बगल के जिला पूर्वी सिंहभूम में साकची थाना, बिष्टुपुर थाना, जुगसलाई थाना के नए भवन बनने के उपरांत पुराने बिल्डिंग को ट्रैफिक थाना बना दिया गया. जिससे ट्रैफिक व्यवस्था संचालन में मदद मिलती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही