Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल लोगों के लिए आज से खुला

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर स्थित जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब ने आज से लोगों के लिए अपने पंडाल का द्वार खोल दिया है. सालों से कोल्हान के सबसे बड़े पंडालों में से एक जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल रहता है. इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता है. जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि इस बार सरकार की गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है. पंडाल और श्रद्धालुओं के बीच 100 फीट की दूरी रखी गई है, जिससे कोई भी व्यक्ति पंडाल के समीप न जा सके और पूजा का आनंद उठाएं. पंडाल के विभिन्न जगहों पर मेडिकल स्टाफ को रखा गया है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी होती है तो वे अपनी जांच करवा सकें. सिर्फ़ पंडाल के बीचों-बीच लाइट लगाई गई है. पंडाल से कुछ दूरी पर लोगों के लिए सैनेटाइजर गेट बनाया गया है, जिससे आने वाले श्रद्धालु सैनिटाइज हो सकें. इस बार भोग वितरण पर क्लब ने रोक लगा दी है. [caption id="attachment_167605" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/ADITYAPUR-MAA-DURGA-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> पंडाल के भीतर मां दुर्गा की प्रतिमा.[/caption]

मंत्री चंपई सोरेन एवं खरसांवा विधायक दशरथ गगराई ने आकर की पूजा अर्चना

[caption id="attachment_167606" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/ADITYAPUR-3-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> मंत्री चंपाई सोरेन को मां की प्रतिमा देते अरविंद सिंह.[/caption] राज्य के मंत्री चंपई सोरेन ने पंडाल में आकर पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सभी झारखंडवासियों से अनुरोध है कि झारखंड सरकार के गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें और ज्यादा भीड़ भाड़ पंडाल के समीप न लगाएं. झारखंड वासियों को उन्होंने घर में ही पूजा करने को कहा. जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब पंडाल पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम बना रहता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही