Search

 
 
 

Adityapur : देर रात खुला मां भवानी यूथ क्लब के पंडाल का पट

 
  • पंडाल का उद्घाटन अजय सिंह के करने के बाद पहुंचे मुख्य अतिथि राज्य के परिवहन एवं कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर के मां भवानी यूथ क्लब के पंडाल का पट देर रात खुला. पंडाल का उद्घाटन पहले कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने किया. इसके बाद रात करीब 11 बजे मुख्य अतिथि राज्य के परिवहन एवं कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ पंडाल पहुंचे और नारियल फोड़कर मां भवानी की पूजा अर्चना की. बता दें कि आदित्यपुर के 6 एलएफ स्थित मां भवानी यूथ क्लब के पंडाल उद्घाटन रविवार को संगीतमय समारोह के साथ गणमान्य अतिथियों ने किया. पंडाल उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह और संजीव श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-champai-and-arvind-singh-will-inaugurate-the-aakriti-pandal-of-somnath-temple/">Adityapur

: सोमनाथ मंदिर की आकृति पंडाल का उद्घाटन करेंगे चम्पई और अरविंद सिंह
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जुस्को यूनियन के अध्यक्ष व इंटक नेता रघुनाथ पांडेय, भाजपा के धनबाद ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, बजरंग सिक्युरिटी सर्विसेज के निदेशक अमरनाथ ठाकुर, सेवा सहयोग सिक्युरिटी सर्विसेज के निदेशक प्रेम कुमार निर्मल, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, कांग्रेस नेता सीताराम सिंह के पुत्र छोटू उर्फ दीपक सिंह आदि मौजूद थे. सभी अतिथियों का क्लब के अध्यक्ष अम्बुज कुमार, महामंत्री वीरेंद्र यादव ने अंग वस्त्रम और फूलों के गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-400-soldiers-deployed-for-the-security-of-devotees-during-durga-puja/">Adityapur

: दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात किए गए 400 जवान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही