Search

आदित्यपुर : डुंगरी भट्ठा के लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 12 स्थित बेलडीह बस्ती के समीप डुंगरी भट्ठा टोले में सरकारी योजनाओं से अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है. वार्ड नंबर 12 का यह टोला विकास कार्यों से अछूता है. बस्ती वासी बताते हैं कि उनके बाप-दादा 50 साल पूर्व ईंट भट्ठा मजदूर बनकर यहां आए थे और यहीं बस गए. बस्ती को नाम डुंगरी भट्ठा रखा. अब तक कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिला है. बस्ती में सड़क, नाली, बिजली, पानी मयस्सर नहीं है. डुंगरी भट्ठा लगभग 50 से 55 वर्ष पुरानी बस्ती है. फिर भी यह बस्ती में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Adityapur-Dungri-Basti-Bhattha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-gajan-festival-is-being-celebrated-with-great-pomp-in-manushmudia/">बहरागोड़ा

: मानुषमुड़िया में धूमधाम से मनाया जा रहा है गाजन पर्व

कच्ची सड़क है, लेकिन वह भी समतल नहीं

इस बस्ती में कच्ची सड़क है जो कि समतल नहीं है, जिसके चलते बच्चों का स्कूल वाहन बस्ती के अंदर तक नहीं आता है. बच्चों को स्कूल वैन के लिए मेन रोड तक जाना पड़ता है. बस्ती में रोड और नाली तो है ही नहीं. इस वजह से रोड पर ही नाली का पानी बहता रहता है. बस्तीवासी पार्षद पर पूरी तरह अनदेखी का आरोप लगाते हैं. बस्ती में नियमित रूप से साफ-सफाई के लिए नगर निगम के मजदूर भी नहीं आते हैं, जबकि बस्ती के सभी घरों से होल्डिंग टैक्स नगर निगम को दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : 13वीं">https://lagatar.in/13th-junior-mens-hockey-championship-jharkhand-beat-goa-18-0-in-the-first-match-itself/">13वीं

जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने पहले मैच में ही गोवा को 18-0 से दी मात

शाम के बाद बस्ती में रहता है अंधेरा

बस्ती में स्ट्रीट लाइट नहीं है. शाम होते ही लोग बस्ती से बाहर आने-जाने से कतराते हैं, क्योंकि पूरी तरह यहां अंधेरा रहता है. बस्तीवासियों के बुलावे पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने सोमवार को अहले सुबह बस्ती का जायजा लिया और बस्तीवासियों की समस्याएं देखीं. उन्होंने बताया कि जल्द ही बस्तीवासियों के साथ नगर निगम जाकर आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-martyr-soul-shanti-mahayagya-from-june-14-for-the-peace-of-ancestors/">आदित्यपुर

: पूर्वजों के आत्मा की शांति के लिए शहीद आत्मा शांति महायज्ञ 14 जून से

लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं

उनके साथ बस्तीवासी कैलाश महतो, शंभू डोम, अजीत सरदार, राजकुमार, किशोर सरदार, मंटू दास, पांडे लाल, रसूल लोहार, राज मंटू, आंनद कुमार, जय कुमार, विवेक दास, राकेश तांती आदि शामिल थे. बस्ती के लोगों ने बस्ती की समस्याओं से अवगत कराया और अपनी समस्याएं रखी. बस्ती के लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर कोई दूसरा काम करें चूंकि उनका जीवन तो ईंट भट्ठे पर ही गुजर गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//