Search

आदित्यपुर : गरीबों को मुफ्त मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन : चम्पई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम में रहने वाले गरीब परिवारों को पानी-बिजली कनेक्शन मुफ्त मिलेगा. यह जानकारी सोमवार को मंत्री चम्पई सोरेन ने नगर आवास, पेयजल और बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि शहर में भी गरीब परिवार रहते हैं जो 7 हजार रुपए देकर पानी का कनेक्शन लेने में असमर्थ हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-distributed-chick-among-women-group/">जमशेदपुर

: विधायक ने महिला समूह के बीच किया चूजा का वितरण
उन्होंने बिजली विभाग के पदाधिकारियों से 100 यूनिट तक बिजली का उपभोग करने वाले पूरे जिले में कितने लोग हैं, उसकी सूची भी उपलब्ध कराने को कहा है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्हें नगर निगम और पेयजल के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 7 जून को सम्पूर्ण जलापूर्ति का जिम्मा जिंदल को सौंपा जा रहा है. उसे जिम्मा लेने के बाद 14 जून तक संसाधन को दुरुस्त करने का इस्टीमेट देने का निर्देश भी दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp