Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मृत ट्रक चालक के परिजनों को नहीं मिला इंसाफ, परिजन पहुंचे थाना

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित एक अपार्टमेंट के नाली से ट्रक चालक सोनू यादव का शव पुलिस ने बरामद किया था. इस मौत मामले के तीन महीने बाद भी परिजनों को इंसाफ नहीं मिला है. परिजन दर-दर की ठोकर खा रहे हैं. रविवार को मृतक की पत्नी सोनी देवी, मां चिंता देवी, साला विकास कुमार रविवार को थाना पहुंचे और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई. सोनू यादव मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला के गिरियक थाना अंतर्गत बरछी बिगहा गांव का रहने वाला था जो अमरजीत सिंह का ट्रेलर चलाता था. बीते 30 मार्च को चालक सोनू यादव का शव हैवेन टावर के नीचे नाले से बरामद किया गया था. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. हालांकि बाद में थाने की मध्यस्थता से ट्रेलर के मालिक ने तीन लाख मुआवजा देने की बात कही थी. परिजनों को कुल तीन लाख का चेक दिया गया था. एक लाख का चेक क्लियर हो गया, मगर बाकी दो लाख का चेक क्लियर नहीं हुआ और आजतक परिजनों को मुआवजा नहीं मिल सका है. जब परिजन ट्रेलर मालिक को फोन करते हैं तो वह टालमटोल करता है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-kade-tudus-family-rendered-homeless-due-to-roof-blowing/">डुमरिया

: छप्पर उड़ने से बेघर हुआ कादे टुडू का परिवार

 पुलिस बकाया मुआवजा राशि दिलाने का कर ही प्रयास

मौत के काफी समय बीत जाने के बाद आजतक पोस्टमार्टम रिर्पोट नहीं आया है जो कई सवालों के साथ पुलिस की कार्यशैली को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है. मामले के जांच अधिकारी एएसआई अभिषेक कुमार हैं, जो काफी तेजतर्रार माने जाते हैं. रविवार को थाना पहुंचे परिजनों ने बताया कि ना तो उन्हें बाकी का रकम मिली और ना ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया है, ताकि मृतक का एलआईसी अप्लाई किया जा सके. बता दें कि मृतक के परिवार में उसकी बूढ़ी मां, दुधमुहां बच्चा और विधवा पत्नी रह गई है, जो इंसाफ के लिए पिछले तीन महीनों से दर- दर की ठोकरें खा रही है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है जो परिजनों को सौंप दिया जाएगा. रही बात मुआवजा राशि की तो उन्होंने खुद ट्रांसपोर्टर को पांच बार फोन किया है लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही