Search

 
 
 

आदित्यपुर : मुहल्ले की समस्याओं को लेकर वृन्दावन कॉलोनी वासियों ने की बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 के वृंदावन कॉलोनी के लोग सड़क और नाली की समस्या से परेशान हैं. श्रीनाथ कॉलेज के बगल से जाने वाली वृंदावन कॉलोनी का सड़क कच्चा है. जिसमें करीब 70 परिवार रहते हैं. यहां के लोग बरसात के दिनों में नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. रविवार को नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कॉलोनी वासियों के साथ बैठक की. स्थानीय लोगों ने मुहल्ले की जन समस्याओं को लेकर वृन्दावन कॉलोनी की समस्याओं को रखा. लोगों ने बताया वर्तमान पार्षद ने डेढ़ साल पूर्व सड़क की मापी कराई लेकिन आज तक सड़क का टेंडर नहीं हुआ है. पुनः बरसात का समय आ गया है लोगों को अभी से चिंता सता रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-the-assurance-of-the-chief-secretary-the-tribal-kurmi-society-withdrew-the-agitation-talks-will-be-held-tomorrow/">चांडिल

: मुख्य सचिव के आश्वासन पर आदिवासी कुर्मी समाज ने आंदोलन लिया वापस, सोमवार को होगी वार्ता

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में अमित नंदी, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश, राकेश पांडेय, कुंदन कुमार, शिवनारायण साह, रविन्द्र कुमार, अशोक साव, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे. पुरेंद्र ने कॉलोनी की समस्याओं को लेकर 12 अप्रैल को अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समाधान करने की मांग करने का निर्णय लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही