Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के निवासियों ने गंदगी पर जताया आक्रोश

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में स्थानीय लोग गंदगी के बीच में रहने को मजबूर हैं. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने ब्राह्मण टोला में बैठक की और आक्रोश जताया. स्थानीय लोगों ने कहा कि उनका सुधि लेने वाला कोई नहीं है. विशेषकर भवन निर्माण विभाग के कार्यालय का बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त होकर गिरने और उसके कचरे से बाहर ब्राह्मण टोला में गंदगी फैलने पर लोगों में काफी नाराजगी है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-if-bill-is-not-deposited-every-month-from-april-then-electricity-will-be-cut/">आदित्यपुर:

अप्रैल से हर माह बिल जमा नहीं किया तो कटेगी बिजली

लोगों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बातें रखीं

बैठक में शामिल सभी लोगों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बातें रखीं.   लोगों ने कहा कि भवन निर्माण विभाग का कार्यालय काफी पुराना है. कार्यालय के कैंपस में काफी गंदगी भरी हुई है जिससे महामारी फैलने का भी डर है. इस ओर स्थानीय पार्षद का ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन उनके द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता से बात की जाएगी.

कई जरूरतमंदों के पास राशन कार्ड नहीं

अन्‍य समस्‍याओं पर बैठक में यह बात सामने आई कि वार्ड के बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है. कई जरूरतमंदों के पास राशन कार्ड नहीं है. इन सबके लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर शीघ्र परेशानी दूर करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अरुण आचार्य,  तांती और समाज सेवी जगनारायण गुप्ता भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-encounter-between-police-and-plfi-in-guddi/">चाईबासा

: गुदड़ी में पुलिस और PLFI के बीच मुठभेड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही