Search

 
 
 

Adityapur  : नए अध्याय की पटकथा लिखी जा चुकी है, जल्द ही पूर्णविराम लगेगा - चम्पई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का गम्हरिया में शुक्रवार को महिलाओं ने भव्य स्वागत किया. इस मौके पर चंपाई सोरेन ने कहा कि जल्द नया अध्याय लिखूंगा, पृष्ठभूमि तैयार है. गम्हरिया में महिलाओं ने हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया. पूर्व मुख्यमंत्री ने एकबार फिर से साफ कर दिया है कि वे ना तो संगठन तोड़ने जा रहे हैं, ना ही वे पार्टी के किसी कार्यकर्ता को किसी प्रकार का सब्जबाग दिखाकर अपने पास बुलाने जा रहे हैं. वे एकला चलो की राह पर हैं और किसी अच्छे साथी की तलाश में हैं. जल्द ही इसका खुलासा भी होगा, संयम रखें. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-b-a-national-space-day-celebrated-in-college-of-engineering-and-technology/">Ghatshila

: बीए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि उनकी बात सीएम हेमंत सोरेन से नहीं हुई है, न ही वे अब झामुमो का रुख करेंगे. उन्होंने कहा कि जो प्यार और सम्मान क्षेत्र की जनता का मिल रहा है यह उनके लिए काफी है. नए अध्याय की पटकथा लिखी जा चुकी है जल्द ही इस पर पूर्णविराम लगेगा. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य, 20 सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख अनीता टुडू, आदित्यपुर नगर झामुमो अध्यक्ष दीपक मंडल व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-middle-aged-man-murdered-by-hitting-him-with-a-stone-body-thrown-in-pond/">Dumaria

: पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या, तालाब में फेंका शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही