Search

 
 
 

आदित्यपुर : सीसीटीवी में कैद चोर को दुकानदार ने पहचाना, पुलिस को सौंपा

 
Adityapur : आदित्यपुर थाना के पीछे 200 मीटर की दूरी पर स्थित कृष स्टोर में बीते आठ  मई को दो चोरों ने आधी रात को छत तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरों ने  करीब 12 हजार रुपये के साथ कीमती सामग्री चोरी कर ली थी. यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी. जिसकी सूचना दुकानदार राधा बल्लभ डे ने आदित्यपुर थाना को दी थी और फुटेज भी पलिस को उपलब्ध कराया था. लेकिन पुलिस चोर को नहीं पकड़ सकी,  दुकानदार व आसपास के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर भूता लोहार को पुनः दुकान के पास मंडराते देखा तो उसे पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cyclist-going-on-duty-was-crushed-by-an-uncontrolled-trailer-died-on-the-spot-driver-absconded/">आदित्यपुर

: ड्यूटी जा रहे साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

चोरी की घटनाओं में वृद्धि से लोग परेशान 

पूछताछ में उसने चोरी करने की बात कबूल की साथ ही चोरी में उसका साथ देने वाले रितिक पाल का भी नाम उसने बताया.  दुकानदार व आसपास के लोगों ने चोर को आदित्यपुर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि इन दिनों छोटी-छोटी चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिससे लोग परेशान हैं. थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने कल रात में लोहे के एंगल की चोरी करते दो चोर और एक बाइक का लॉक तोड़ते दो अन्य युवकों को पकड़ा है. उन्होंने बढ़ी हुई चोरी की घटना के लिए नशे के कारोबार और उसके आदी हो रहे युवाओं को जिम्मेदार ठहराया है। इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-may-31-the-prime-minister-will-be-face-to-face-with-the-beneficiaries-of-the-schemes-of-jnac-area/">जमशेदपुर

: 31 मई को जेएनएसी क्षेत्र की योजनाओं के लाभुकों से प्रधानमंत्री होंगे रू-ब-रू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही