Search

आदित्यपुर : न्यू डिस्को क्लब के डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का थाना प्रभारी व पूर्व उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Adityapur : आदित्यपुर 2 रोड नंबर 16 कुलुपटांगा मध्य विद्यालय मैदान में न्यू डिस्को क्लब के डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज रविवार को थाना प्रभारी मो तंजील खान, आदित्‍यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह एवं पार्षद मालती देवी ने उद्घाटन कर किया. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें शामिल रहीं, शुरुआती मैच न्यू डिस्को क्लब और जी टाउन क्लब के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-24-wards-will-get-the-gift-of-165-development-schemes-25-crore-48-lakh-97-thousand-will-be-spent/">आदित्यपुर

:  24 वार्ड को मिलेगा 165 विकास योजनाओं का तोहफा, 25 करोड़ 48 लाख 97 हजार होंगे खर्च

पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र ने  खेल प्रतियोगिता में युवाओं  की सहभागिता को सराहा

थाना प्रभारी तंजील खान ने खेल प्रतियोगिता की सराहना की और युवाओं से  नशे से दूर रहकर जीवन संवारने की अपील की. वहीं पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र ने  खेल प्रतियोगिता में युवाओं की  सहभागिता को सराहा और इसे कैरियर के रूप में अपनाने की अपील की. रेफरी की भूमिका सुनील राय व धनरंजन शर्मा ने निभाई. आयोजन में गणेश चौबे, मुकेश सिंह, ओमवीर मिश्रा, बैजू यादव, आशुतोष गुप्ता, संजय कुमार, विकास कुमार, संकेत चौधरी, अभिमन्यु सिंह, रोहित शर्मा, शिव कुमार, शक्ति चौधरी,  विक्‍की शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/reward-naxalites-are-left-in-jharkhand-now-only-113/">झारखंड

में इनामी नक्सली रह गये हैं अब सिर्फ 113
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//