Search

 
 
 

आदित्यपुर : थाना प्रभारी ने आवारागर्दी करने वालों को कराई उठक-बैठक

 
Adityapur : आदित्यपुर के बदले गए थानेदार का असर सड़कों पर दिखने लगा है. सुबह से लेकर देर रात तक थानेदार थाना छोड़ सड़कों-गलियों, चौक-चौराहों की खाक छानते और सड़क पर आवारागर्दी करते युवकों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को ऐसा ही नजारा आरआईटी मोड़ के पास देखा गया. वहां अचानक गश्ती के क्रम में थाना प्रभारी ने जांच अभियान शुरू कर दिया. देखते ही देखते दर्जनों संदिग्ध युवकों को पकड़ा. इन सबकी सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में बीच सड़क पर ही जमकर क्लास लगाई. उसके बाद शपथ दिलाते हुए उठक- बैठक कराई. फिर दोबारा भविष्य में गलती ना करने की नसीहत देकर छोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-started-in-the-city-against-the-restoration-process-of-agneepath-scheme/">जमशेदपुर

: अग्निपथ योजना की बहाली प्रक्रिया का शहर में विरोध शुरू

राहगीरों ने तालियां बजाकर थाना प्रभारी का किया स्वागत

थाना प्रभारी के इस रुख को देखकर मौके पर मौजूद राहगीरों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और कहा लंबे समय बाद आदित्यपुर में पुलिसिंग देखने को मिल रही है. लोगों ने इसे जारी रखने की अपील की. वहीं थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि हर मामलों में हवालात में भेजना ही सजा नहीं होता. कुछ सजा सामाजिक स्तर पर भी मिलनी चाहिए. जो भी संदिग्ध युवक पकड़े गए सभी कम उम्र के हैं. उन्हें नसीहत देकर छोड़ दिया गया. दोबारा गलती करने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही