Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना थम नहीं रही है. प्रतिदिन यहां किसी घर, किसी कंपनी में चोर चोरी कर हजारों रुपए के सामान, स्क्रैप बेखौफ ले जा रहे हैं. शुक्रवार की सुबह एक सवारी टेम्पो में किसी कंपनी का स्क्रैप चोरी कर भाग रहे चोरों का कुछ सामान 7 एलएफ मुहल्ले के चौराहे पर गिर गया. सामान काफी भारी है. लोगों ने बीच सड़क पर स्क्रैप गिरा देखा तो पार्षद नीतू शर्मा को जानकारी दी. वे फौरन पहुंचीं और इसकी सूचना थाना प्रभारी राजन कुमार को दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-winners-of-painting-and-essay-competition-were-awarded/">चांडिल
: चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत पुलिस वहां पहुंची और स्क्रैप को जब्त कर ले गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेम्पो स्क्रैप से लदा था, जो चौराहे पर घूमने के क्रम में अनबैलेंस हो गया. इस कारण स्क्रैप सड़क पर गिर गया. हालांकि चोर गिरे हुए स्क्रैप को सड़क पर छोडकर ही फरार हो गया. पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में प्रतिदिन चोरी होती है, लेकिन पुलिस सूचना पाकर भी कुछ नहीं करती है. उनके वार्ड के प्रभात पार्क चोरों और उच्चकों का चारागाह बना हुआ है. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : टेम्पो से ले जा रहा चोरी का सामान सड़क पर गिरा तो छोड़कर भागा

Leave a Comment