Search

 
 
 

आदित्यपुर : मेयर व पार्षदों का कार्यकाल समाप्त, भाजपा आरआईटी मंडल ने किया अभिनंदन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रविवार को आदित्यपुर में भाजपा समर्थित मेयर विनोद श्रीवास्तव और मंडल में निवास करने वाले पांच पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. नगर निगम के कार्यकाल समाप्त होने पर मेयर समेत पार्षदों को बेहतर कार्यकाल के लिए पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन भाजपा आरआईटी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी. कार्यक्रम में मेयर विनोद श्रीवास्तव के अलावा भाजपा समर्थित पार्षदों में अमृता श्रीवास्तव, रिंकू राय, रीता देवी, प्रभासिनी कालूंडिया, धीरेन महतो शामिल थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-people-of-tribal-society-organized-vanbhujadi/">नोवामुंडी

: आदिवासी समाज के लोगों ने वनभुजड़ी का किया आयोजन

मेयर और पार्षदों के कार्यकाल को भाजपा ने बताया बेहतर

[caption id="attachment_630065" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Adityapur-Mayer-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अभिनंदन समारोह में उपस्थित लोग.[/caption] कार्यक्रम में भाजपा आरआईटी मंडल द्वारा मेयर और पार्षदों के कार्यकाल को बेहतर बताया. इस मौके पर अपने संबोधन में मेयर विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम में भले ही कार्यकाल समाप्त हुआ है लेकिन 35 करोड़ का बजट बनाकर प्रस्ताव नगर विकास विभाग को अग्रसारित कर दिया है. जिससे अगले एक साल तक विकास कार्य होते रहेंगे. मेयर ने कहा कि 5 सालों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हुई हैं. नगर निगम के सभी 35 वार्डों में महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को पूरा किया गया है. जलापूर्ति एवं सीवरेज योजना विभागों के एनओसी के चलते लंबित है. बावजूद इसके इन योजनाओं पर अधिकतर स्थानों पर कार्य पूरा कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-artist-saurabh-praised-in-the-painting-exhibition-of-artist-of-jharkhand/">चांडिल

: आर्टिस्ट ऑफ झारखंड की पेंटिंग प्रदर्शनी में कलाकार सौरभ की हुई प्रशंसा

सरकार की विफलता के चलते नहीं हो सका नगर निगम का चुनाव

मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि पार्षदों के अब बोर्ड में ना रहने पर आम जनता के कार्य प्रभावित होंगे. अब लोगों को एक साइन कराने के लिए भी नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगाना होगा. सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता के चलते ही वर्तमान नगर निगम बोर्ड का चुनाव नहीं कराया जा सका है. आयोजित सम्मान समारोह में मंच का संचालन भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव ने किया इस मौके पर सम्मानित अतिथियों में भाजपा नेता रमेश हांसदा, उषा पांडे, जगदीश मंडल, अवधेश्वर ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा आईटी मंडल के कार्यकर्ता भी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही