Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 28 अप्रैल को हो जायेगा समाप्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के बोर्ड का कार्यकाल 28 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. जिसके साथ जनप्रतिनिधियों के अधिकार भी समाप्त हो जाएंगे. लेकिन इससे आम लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ेगा. इसको लेकर झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (जलाडो) ने सरकार से मांग किया है कि दोबारा चुनाव होने तक वर्तमान जनप्रतिनिधियों को ही अधिकार दिया जाए. जलाडो के संरक्षक सह जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा है कि समय पर निकाय चुनाव नहीं होने के पीछे सरकार और चुनाव आयोग को जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि तय समय पर चुनाव नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bal-sadan-formed-in-padmavati-jain-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ बाल सदन का गठन

जनता क्यों भुगते सजा

यदि वर्तमान जनप्रतिनिधियों के पास अधिकार नहीं रहेगा तो जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनुशंसा कौन करेगा. उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि शहरी या ग्रामीण निकायों के चुनाव में ही समस्याएं आती है, जबकि विधानसभा या लोकसभा चुनाव तय समय पर होते हैं. इसके पीछे क्या कारण है? कहा कि सरकार या चुनाव आयोग की गलती से समय पर चुनाव नहीं हो रहा है तो इसकी सजा जनता क्यों भुगते ? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही