Search

 
 
 

आदित्यपुर : होल्डिंग टैक्स में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में तीनों नगर निकाय आये एक मंच पर

 
Adityapur (Sanjeev mehta) : झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आदित्यपुर शिव काली मंदिर में वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे की अध्यक्षता में जुगसलाई रेंट पेयर एसोसिएशन मानगो फ्लैट एवं रेसीडेंशियल सोसायटी एसोसिएशन तीनों नगर निकाय के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई. बैठक में तय हुआ कि सर्वप्रथम झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, सांसद गीता कोड़ा, सांसद विद्युत वरण महतो एवं क्षेत्रीय विधायकों को संयुक्त रूप से एक-एक ज्ञापन देकर इस संबंध में अपनी बात रखी जाए. साथ ही इस मुद्दे को विधानसभा में स्थानीय विधायकों द्वारा प्रश्न उठाकर जनता की दर्द सदन तक पहुंचवाने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-strong-initiative-to-stop-retrenchment-of-contract-laborers-in-chidiya-mines-started/">चक्रधरपुर

: चिड़िया माइंस में ठेका मजदूरों की छंटनी रोकने की जोरदार पहल शुरू

हाई कोर्ट में दायर की जाएगी रिट याचिका

इसके अलावा जिस प्रकार जुगसलाई के लोगों ने हाई कोर्ट में रिट दायर करने का निर्णय लिया है उसी प्रकार मानगो एवं आदित्यपुर नगर के तरफ से भी हाई कोर्ट में रिट दायर किया जाएगा. संगठन की मजबूती के लिए तीनों निकाय के पांच पांच प्रतिनिधियों को मिलाकर झारखंड नगर निकाय समन्वय संघर्ष समिति का तदर्थ गठन किया गया.

बैठक में ये लोग हुए शामिल

आज की बैठक में जुगसलाई के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह. मानगो के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह. गोपाल प्रसाद. योगी मिश्रा. रमाकांत शर्मा. रंजीत सिंह. के के शुक्ला. सुवेदा आलम. मनोज कुमार. मिथिलेश सिंह. नरेंद्र कुमार. जितेंद्र सिंह, जगदीश नारायण चौबे, सांसद प्रतिनिधि श्रवण देवुका. ओमप्रकाश. पुरेन्द्र नारायण सिंह. रामचंद्र पासवान. विश्व मोहन कुमार. सुरेश तिवारी. उमेश दुबे. के डी सिंह. रणवीर कुमार. अंबुज कुमार. एस एस मिश्रा आदि शामिल थे. बैठक का संचालन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन रामचंद्र पासवान ने किया. भाग लेने वाले में पार्षद रंजन कुमार और सुधीर कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही