Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : निगम के बनाए गए शौचालय जर्जर, बस्तीवासी नदी किनारे शौच करने को विवश

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम ने 2018 में लगभग सभी वार्डों में शौचालय निर्माण करवाया था, जो वर्तमान समय में रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है. जिस उद्देश्य के लिए शौचालय का निर्माण बस्तियों में कराया गया था उसकी पूर्ति आज वर्तमान समय में नहीं हो पा रही है. निगम ने खुद को खुले में शौचमुक्त घोषित कर रखा है. लेकिन वास्तविकता कुछ और ही बयां कर रही है. ऐसे ही एक बस्ती में जाकर कांग्रेसी नेताओं ने सर्वे किया और वहां के जर्जर शौचालय का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-solid-waste-management-plant-to-be-built-on-marine-drive-at-a-cost-of-one-crore/">जमशेदपुर

: एक करोड़ की लागत से मरीन ड्राइव पर बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

शौच करने नदी किनारे जाने को विवश है

कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता सुरेश धारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समरेंद्र नाथ तिवारी औऱ वरिष्ठ नेता दिवाकर झा ने वार्ड 35 स्थित कुलुपटांगा बस्ती का जायजा लिया.  उन्होने बताया कि वहां 2018 में 25 लाख रुपये की लागत से बनाए गए शौचालय को देखा जो आज रखरखाव के अभाव में जर्जर हालत में है. बस्ती के लोगों ने कहा कि इसकी वजह से सैकड़ों लोग शौच करने नदी किनारे जाने को विवश है. कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वे लोग इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में बने सभी शौचालय के रखरखाव की मांग को लेकर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से मिलेंगे और खराब अथवा जर्जर शौचालय को दुरुस्त करने की मांग करेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-married-after-falling-in-love-trap-after-a-year-is-now-doing-blackmail/">जमशेदपुर:

प्रेमजाल में फांसकर महिला ने शीतला मंदिर में की शादी, एक साल बाद अब कर रही है ब्लैकमेल
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही