Search

आदित्यपुर : कोल्हान में नहीं थम रहा सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल का उपयोग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल के प्रचलन पर रोक लगाने में आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन नाकाम साबित हो रही है. बाजार हाट में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल के उपयोग धड़ल्ले से हो रहे हैं. हालांकि इसके प्रति सरकार गंभीर है. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से प्राप्त निर्देशों के तहत क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कार्यालय काफी गंभीर है. पर्षद ने इसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोल्हान के तीन सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माता कंपनी में छापेमारी कर ऐसे प्रतिबंधित उत्पादन को बंद करा दिया है. जिसमें आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी अंजनैया प्लास्टिक, मानीकुई की क्रिस्टल थर्मोटेक और बहरागोड़ा की शारदा इंडस्ट्रीज शामिल है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-excellent-performance-of-students-of-gurukul-inter-college/">हजारीबाग

: गुरुकुल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन समेत 3 खबरें

इस अभियान में शिथिलता बरती जा रही है - क्षेत्रीय पदाधिकारी

क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बताया कि बाजार, मॉल और फुटपाथों पर नगर निकाय को अभियान चलाना है और प्रतिदिन सेंट्रल सीपीसी के पोर्टल पर रिपोर्ट भी करनी है. लेकिन इसमें शायद शिथिलता बरती जा रही है. लिहाजा इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. इस अभियान को कड़ाई से पालन करने का निर्देश है जिसे हरहाल में चलाना है, साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करने का निर्देश एनजीटी से मिला हुआ है. उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन को कम से कम महीने में दो बार औचक छापेमारी करनी चाहिए ताकि इसका उपभोग करने वाले दुकानदारों और उपभोक्ताओं में भय बनी रहे. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-taunted-pm-modi-in-america-said-he-can-explain-even-to-god/">राहुल

गांधी ने अमेरिका में पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-वो भगवान को भी समझा सकते, उनको लगता है, उन्हें सब पता है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp