Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: आरआईटी थाना भवन का छज्जा भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Advertisement
Advertisement
Adityapur:  आरआईटी थाना भवन का छज्जा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे भरभरा कर गिर पड़ा. इससे थाना परिसर में देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई. जब छज्जा गिरा उस वक्त मौके पर आरआईटी थाना प्रभारी मो. तंजील खान के अलावा तीन पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जो इस घटना में बाल-बाल बच गए. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के वक्त थाने के तीन स्टाफ मौके पर काम कर रहे थे. इस बीच वह भी काम का जायजा लेने पहुंचे थे, तभी अचानक भवन का अगला हिस्सा गिर पड़ा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-ranger-caught-taking-bribe-will-also-face-a-case-of-having-disproportionate-assets/">जमशेदपुर:

घूस लेते पकड़ाये रेंजर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का भी चलेगा मामला

बीते महीने भी छज्जा का कुछ हिस्सा गिरा था

दरअसल आरआईटी थाना का मुख्य भवन काफी पहले से जर्जर अवस्था में है. इसे लेकर वर्तमान थाना प्रभारी मो. तंजील खान के अलावा पूर्व के थाना प्रभारी भी विभागीय पत्राचार कर चुके हैं. इस बीच लगातार चल रहे आंधी-पानी के कारण बीते महीने पहले ही थाना भवन के आगे छज्जा का कुछ हिस्सा गिर चुका था. इसे लेकर थाना प्रभारी समेत अन्य कर्मचारी पहले से ही किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए थे.

क्षतिग्रस्त भवन में काम करना कर्मचारियों की मजबूरी

थाना परिसर के एक हिस्से में एक-दो कमरे में थोड़ा-बहुत काम-काज हो रहा है, जबकि बाकी काम थाना परिसर में बाहर ही किया जाता है. फिर भी यदि बारिश हो तो क्षतिग्रस्त भवन में ही जाकर काम करना थाना के कर्मचारियों की मजबूरी बन जाती है. फिलहाल बारिश का दौर चल भी रहा है. इस कारण कर्मचारी भवन में ही काम करे थे, तभी यह घटना घटी. आरआईटी थाना प्रभारी का कहना है कि थाना भवन को दुरुस्त करने को लेकर विभागीय पत्राचार तेज किया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही नया थाना भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इसे भी पढ़ें: दो">https://lagatar.in/it-may-rain-in-two-to-three-hours-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-five-days/">दो

से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, जानें आने वाले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही