Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शाम चार बजे छाया अंधेरा, आंधी व बारिश से कांड्रा ग्लास फैक्ट्री की दीवार ढही

Advertisement
Advertisement
Adityapur : भीषण गर्मी और प्रचंड धूप की तपिश झेल रहे सरायकेला जिले के लोगों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली है. शाम 4 बजते ही आसमान में काले बादल छा गए और चारों ओर अंधेरा छा गया, मानो दिन में ही रात हो गई हो. इसके बाद तेज हवाएं चलने लगी और मूसलाधार बारिश से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया. इस आंधी पानी में बंद पड़े सरायकेला ग्लास फैक्ट्री की चहारदीवारी ढह गई. [caption id="attachment_302381" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Adityapur-barish-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> शाम चार बजे हुआ अंधेरा.[/caption] इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-and-the-liquor-shops-opened-the-dreams-of-jharkhandis-job-were-broken/">बोकारो

: और खुल गयी शराब की दुकानें, टूट गए झारखंडियों की नौकरी के सपने
ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी-पानी से नुकसान होने की खबर है. स्थानीय लोगों की मानें तो आंधी-पानी से उन्हें गर्मी से तो राहत जरूर मिल गई है. आंधी-तूफान आते ही बिजली चली गई. बता दें कि हल्की हवा चलने से भी लोग सहम जाते हैं, क्योंकि इसके बाद घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है. लेकिन गनीमत रही कि एक घंटे बाद आज बिजली आ गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही