Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने वाले कर्मियों का वेतन का रास्ता साफ

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : पुरानी पेंशन योजना में 1 सितंबर 2022 से शामिल होने वाले कर्मियों के वेतन का रास्ता साफ हो गया है. शुक्रवार को माह सितंबर एवं अक्टूबर 2022 तक के वेतन का भुगतान के लिए बिना जीपीएफ एवं सीपीएस की कटौती किए वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने पत्र संख्या 147 दिनांक 16 /9/ 2022 के तहत आदेश निर्गत कर दिया है. वित्त सचिव के इस आदेश का अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी की गुट ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-assembly-request-committees-court-will-be-held-in-daihar-officials-will-be-involved/">हजारीबाग:

दैहर में लगेगा विधानसभा निवेदन समिति का दरबार, अधिकारी होंगे शामिल
इससे पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने वाले कर्मियों में काफी हर्ष एवं उल्लास है. इस संबंध में कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह महासंघ के प्रयासों की बड़ी जीत है. महासंघ के जिला सचिव सुधीर किस्कू के अलावा भू अर्जन से केएन ठाकुर कर्मचारी नेता एवं अन्य कर्मचारी ने भी स्वागत किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही