Search

 
 
 

आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों ने इंटक अध्यक्ष का किया स्वागत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड प्रदेश इंटक के फुल टाइम अध्यक्ष बनाए जाने पर मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय का स्वागत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों द्वारा विनोद राय के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर किया गया. मौके पर मौजूद मजदूरों ने राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में झारखंड इंटक द्वारा असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं उनका आभार प्रकट किया. उनके नेतृत्व में मजदूरों की भलाई के लिए प्रयत्नशील एवं लग्नशील रहने का संकल्प लिया गया.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-santosh-panda-a-social-worker-of-saranda-area-is-helping-people-a-messiah-made-for-an-old-age/">किरीबुरू

: सारंडा क्षेत्र के समाजसेवी संतोष पंडा लोगों को पहुंचा रहे मदद, एक वृद्धा के लिए बने मसीहा

इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आगे बढ़ना है : राकेश्वर पांडेय

राकेश्वर पांडेय ने इस मौके सभी मजदूरों एवं मजदूर नेताओं को इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी के मार्गदर्शन में सदा आगे बढ़ने की बात कही. उन्होंने मजदूर नेताओं से मजदूरों के हित में कार्य करने की सलाह दी. इस मौके पर दिनेश सिंह, दिनेश नायक, मलय जेना, व्रज पाणीग्राही, केके. दास, दशरथ विश्वल, शंकर राय, अखिलेश पाल, दयाशंकर पाल, विनोद पांडेय, विदुशन महतो, समीर नंदी, मंटू पाल, प्रशांता डे, विमल भुनिया, संतोष गिरी, कार्तिक महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही