Search

 
 
 

Adityapur : कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस कर रही जांच

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  एक ओर कांड्रा पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर अपराधियों को चेतावनी दे रही है, वहीं दूसरी तरफ दिनदहाड़े कांड्रा एसकेजी कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर एफ/8 में बुधवार को चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घर में रहनेवाली शिक्षिका बताया कि सुबह 8 बजे वह स्कूल पढ़ाने गई थी, जब 11 बजे लौट कर आई और दरवाजा का ताला खोलने लगी तो दरवाजा नहीं खुल रहा था. बगल के घर से पीछे गई तो देखा कि पीछे से पूरा दरवाजा खुला हुआ है और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा है. पीड़ित महिला ने बताया कि अज्ञात चोर दो लाख रुपये नगद के साथ कान का झुमका चोरी कर ले गए हैं. उन्होंने इसकी सूचना कांड्रा थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से दी. कांड्रा थाना पुलिस घर पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-two-lakh-rupees-seized-from-car-at-dobo-check-point/">Chandil

: डोबो चेकनाका पर कार से दाे लाख रुपये जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही