Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रेलवे कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस कर रही जांच

Adityapur (sanjeev mehta) : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के मकान संख्या 27/1 में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी लतिका महतो अपने पुत्र का इलाज कराने के लिए रांची गई हुई हैं. मकान का देखभाल के लिए कॉलोनी के ही एक युवक को चाबी सौंप कर गई थी. शनिवार को दोपहर युवक घर को बंद कर खाना खाने के लिए गया. इसी क्रम में चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर अलमारी के लॉक को तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-will-clean-your-campus-yourself-campaign-was-launched-in-ghatshila-college/">घाटशिला

: ‘अपने परिसर की सफाई स्वयं करेंगे’ अभियान घाटशिला कॉलेज में चलाया गया
इसके बाद तीन सोने की चेन, एक सोने का हार, दो जोड़ा कनबाली, 5 फिंगर रिंग, चार जोड़ा पायल, 12 चांदी का चेन, पैर का बिछिया तथा 10,000 नगद की चोरी कर ली. युवक जब खाना खाकर लौटा तो देखा की घर का मुख्य दरवाजे का गेट खुला हुआ पाया. इसके बाद अंदर अलमीरा से सामान गायब मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर आरआईटी थाना प्रभारी तंजील खान पहुंचे और घटना की जांच की. इस दौरान आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया. वहीं मौके पर पहुंचे पार्षद पांडी मुखी ने कहा कि रेलवे कॉलोनी के बंद मकानों में चोर चोरी की घटना लगातार घट रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस का भय समाप्त हो गया है. जिसके कारण चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इधर जांच के लिए पहुंचे आरआईटी थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी की घटना में शामिल चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही