Search

 
 
 

Adityapur : कल्पनापुरी में मकान मालिक और किरायेदार के घर में चोरी

 
  • मोबाइल, नकद और जेवरात ले उड़े चोर
Adityapur : (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. रंजीत सांडिल्य बताते हैं कि यहां हर रात किसी न किसी घर का ताला टूटता है. शनिवार की रात कल्पनापुरी निवासी रमेश चंद्र यादव के घर में चोरों ने चोरी की. चोरों ने उनके किरायेदार के घर का भी ताला तोड़ा है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरी की घटना देर रात 1 से 3 बजे के बीच हुई है. मकान मालिक रमेश चंद्र यादव के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि चोरों ने घर के पीछे से घुस कर घटना को अंजाम दिया है. रात डेढ़ बजे के आसपास वे सोने चले गए. इसी बीच पिछले गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और दूसरे कमरे में रखी अलमीरा का ताला तोड़कर 15 से 20 हजार नकद, जेवरात और दो एंड्रॉयड मोबाइल ले उड़े. साथ ही किरायेदार के बंद घर का ताला तोड़कर उनके यहां भी चोरी की. उन्हें सूचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता बाहर गए हैं. घर में वह अकेला था. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-tonto-police-recovered-guruwari-angarias-body-from-bundu-village/">Kiriburu

: टोंटो पुलिस ने गुरुवारी अंगारिया का शव बुंडू गांव से किया बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही