Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एक ही रात तीन घरों में चोरी, एक घर से 12.60 लाख की चोरी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार थम नहीं रहा है. इस वजह से आदित्यपुर में चोरी की घटनाएं भी खूब हो रही हैं. मंगलवार की रात चोरों ने तीन जगहों पर चोरी की. सबसे बड़ी चोरी एस टाइप में क्वार्टर नंबर एस 34/11 में गोरेलाल सिंह के घर में हुई है. यहां से चोरों ने आलमारी तोड़कर 12 लाख के गहने व 60 हजार रुपए गायब कर दिये. बताया जाता है कि चोरों के घर में सोए लोगों को स्प्रे मारकर बेहोश कर चोरी की. वहीं दूसरी चोरी एस टाइप में ही आई टाइप क्वार्टर के आई 17/6 में बंद फ्लैट का ताला तोड़कर की गई. [caption id="attachment_370921" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Adityapur-chory-1.jpg"

alt="" width="576" height="1280" /> चोरों द्वारा अलमारी तोड़ कर बिखेरा गया सामान.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rent-determination-committee-did-field-survey-of-sakchi-sairat-market/">जमशेदपुर

: किराया निर्धारण कमिटी ने किया साकची सैरात बाजार का फील्ड सर्वे

गृहस्वामी बेटी के ससुराल हैदराबाद गए है, इधर घर में चोरी

गृहस्वामी खुदीराम चक्रवर्ती अपनी पत्नी के साथ बेटी के ससुराल हैदराबाद गए हुए हैं. सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा और दरवाजा खुला देखकर खुदीराम को फोन से सूचना दी. इसके बाद पड़ोसियों ने आदित्यपुर थाना को भी मौखिक रूप से सूचित कर दिया है. तीसरी चोरी की घटना आदित्यपुर थाना से सटे ब्राह्मण टोला में हुई है. वहां उत्कलीय ब्राह्मण समाज के नेता अरुण आचार्य के घर चोरों ने छोटे-मोटे सामान गायब कर दिये. आदित्यपुर पुलिस बढ़ती चोरी की घटना से परेशान है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने पुलिस गश्ती तेज कर चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत होने की बात कही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही