Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बर्तन कारोबारी के घर से चार लाख की चोरी, नकद व आभूषण ले उड़े चोर

Adityapur : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवपुरी कालोनी निवासी बर्तन कारोबारी सनातन पाल के घर से चोरों ने लगभग चार लाख रुपए नकदी व जेवरात की चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि चोर मास्टर की से घर का ताला खोल अलमारी तोड़कर घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया. घटना रविवार शाम की है. घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे. चोरों ने दो मंजिला मकान के दोनों तल के सभी कमरों को खंगाल दिया और सारे सामान उलटफेर कर बिखेर दिए.

पुलिस कर रही जांच

थोड़ी देर बाद घर के सदस्य जब बाजार से लौटे तो घर का ताला खुला पाया. भीतर जाने पर अलमारी टूटी हुई थी. गृहस्वामी सनातन पाल ने बताया कि अलमारी में कारोबार से संबंधित रखे दो लाख रुपए नकद और लगभग दो लाख रुपए के आभूषण थे, जिसे चोर चुरा ले गए. घर के सदस्यों ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही