Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आठ दिन में सरायकेला जिले में 2 करोड़ की चोरी

Advertisement
Advertisement
  • जिले के पुलिस कप्तान के पदभार लते ही बिगड़ी विधि व्यवस्था
  • लगातार बढ़ रही चोरी, नशे, जुआ और अवैध लॉटरी का फलने लगा है कारोबार
Adityapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला जिले के नए पुलिस कप्तान और उनके थानेदारों से नहीं संभल रही है जिले की विधि व्यवस्था. यहां लगातार चोरी की घटना में वृद्धि हो रही है. इतना ही नहीं जिले में नशे का कारोबार फिर से जोर पकड़ ली है. गलियों में जुआ और अवैध लॉटरी का धंधा भी फिर से फलने फूलने लगा है. जिले के ताजा हालात पर गौर करें तो चोरी की दो बड़ी वारदात ने जिले वासियों को अपने अमानत में खयानत होने का भय सताने लगा है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-third-memorial-day-of-rajyogini-gulzar-dadi-celebrated/">लातेहार

: राजयोगिनी गुलजार दादी का तृतीय स्मृति दिवस मनाया गया
9 मार्च की रात जिला मुख्यालय के सरायकेला थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित गैरेज चौक के एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर दुकान से 40 से 50 लाख रुपए के आसपास के मोबाइल की चोरी की घटना घटी है. हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. लेकिन इसके बावजूद पुलिस चोरों की सुराग तलाश रही है. बता दें कि कुछ इसी तरह की वारदात पिछले हफ्ते शनिवार की ही रात आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में घटी थी. यहां भी अज्ञात चोरों ने अर्थ इन्क्लेव सोसाइटी में एक साथ छह फ्लैट का ताला तोड़कर एक करोड़ से भी अधिक की नगदी और जेवरात की चोरी की थी. यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/mla-met-the-families-of-the-deceased-consoled-them/">लातेहार

: मृतकों के परिजनों से मिले विधायक, ढांढ़स बंधाया
एक सप्ताह में 8 दिनों के अंदर करीब 2 करोड़ रुपए की चोरी की घटना घटित होना और पुलिस को कोई सफलता नहीं मिलना यहां की घटिया पुलिसिया सिस्टम को दर्शाती है. बीती रात सरायकेला मुख्यालय में हुई चोरी की घटना में बताया जाता है कि दो की संख्या में आये चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है जो दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश किए और दुकान में रखे 40 से 50 लाख रुपए के मोबाइल चुरा ले गए हैं. सुबह 9 बजे के आसपास दुकान के मालिक शुभम डे जब दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-check-up-camp-organized-in-baghudia-panchayat-bhawan-premises/">घाटशिला

: बाघुडिया पंचायत भवन परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
जब उन्होंने अपने दुकान से भारी मात्रा में मोबाइल को गायब पाया. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. सूचना पाकर करीब एक घंटे बाद पुलिस दुकान में पहुंचकर जांच पड़ताल की है, और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है. बता दे कि इन दिनों जिले में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. 8 दिनों में दो बड़े चोरी की वारदातों से जिले के कारोबारी, व्यवसायी, दुकानदार सभी हलकान हैं, वे जिले में कारोबार करना सुरक्षित नहीं मान रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही