Search

 
 
 

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र में एक सोसाईटी के 5 फ्लैट में करोड़ों की चोरी

 
  • फ्लैट के स्वामी शहर से बाहर, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार की रात आरआईटी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के समीप अर्थ एनक्लेव सोसाइटी के बंद पड़े पांच फ्लैट में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पड़ोसियों के अनुसार अज्ञात चोरों ने लगभग एक करोड रुपए के नगदी और जेवरात की चोरी की है. फ्लैट के स्वामी शहर से बाहर गए हुए हैं, उनके शहर लौटने के बाद ही चोरी गए नगदी और जेवरात के मूल्यों का पता चल सकेगा. आरआईटी पुलिस की माने तो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चोरों ने सोसाईटी के फ्लैट संख्या 304, 104, 406, 404 और 403 का ताला तोड़कर उसमें रखे तिजोरियों और अलमारी से नगदी और जेवरात की चोरी की है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-mumbai-terror-attack-mastermind-lashkar-terrorist-azam-cheema-dead/">पाकिस्तान

: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी आजम चीमा की मौत
शनिवार की सुबह सूचना मिलते ही आदित्यपुर और आरआईटी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. पड़ोसियों ने बताया कि फ्लैट के कुछ स्वामी अपने किसी रिश्तेदारों के शादी समारोह में गए हैं. जबकि कुछ शहर से बाहर रहते हैं. इतनी बड़ी चोरी घटना के बाद सोसाईटी वासियों में आक्रोश है. सोसाईटी वासियों ने बिल्डर की सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं. बता दें कि अर्थ इन्क्लेव खरकाई नदी के तट पर अवस्थित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही