Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड 20 के ब्राह्मण टोला में गंदगी का अंबार, बजबजा रही हैं नालियां

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम स्थित वार्ड 20 के ब्राह्मण टोला में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार है. यहां की नालियां बजबजा रही हैं. इन सब बातों को लेकर आज स्थानीय लोगों ने बैठक कर पार्षद को कोसा और उनके खिलाफ गोलबंद होकर विरोध करने का निर्णय लिया. गंदगी से बजबजाती नालियों, टूटी फूटी सड़क और पीने का पानी मुहैया नहीं होने का रोना रोते हुए एकजुटता दिखाई और इस बार के चुनाव में स्थानीय पार्षद को सबक सिखाने का निर्णय लिया. स्थानीय लोगों के बैठक में जगनारायण गुप्ता उर्फ जगलू और तृणमूल कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष विशेष कुमार उर्फ बाबू मौजूद रहे. बता दें कि आदित्यपुर नगर परिषद से लेकर नगर निगम तक अब तक तीन बार चुनाव हुए हैं और तीनों बार स्थानीय पार्षद वीरेंद्र गुप्ता ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. मगर क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है. चाहे साफ-सफाई का मामला हो या नागरिक सुविधाओं का मामला. सभी मोर्चों पर लोगों ने पार्षद को विफल बताया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/Adityapur-ward-20-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/asksm-jamshedpur-accused-of-escaping-minor-girl-from-ulidih-arrested-jailed/">जमशेदपुर

: उलीडीह से नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

आरोप बेबुनियाद, प्रतिद्वंद्वी के इशारे पर बस्तीवासी लगा रहे आरोप : पार्षद

इधर ब्राह्मण टोला में सफाई के मामले पर स्थानीय पार्षद वीरेंद्र गुप्ता से पूछे जाने पर कहा कि वहां बाजार हाट लगता है, प्रतिदिन दुकानदार द्वारा गंदगी फैलाई जाती है, जिसे साफ करने की जिम्मेदारी मासुल वसूलने वाले बाजार मास्टर की है. वहां की कई सड़क को बनाया गया है, जो बाकी है उसका प्रस्ताव भेजा गया है. बस्ती में पाइप लाइन जलापूर्ति की सुविधा है. उनपर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है जो कि 3 बार से हार रहे स्थानीय नेताओं के इशारे पर हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही