Search

 
 
 

आदित्यपुर : पानी के लिए आदित्यपुर में मचा है हाहाकार

 
  • वरिष्ठ नागरिक संघ जुस्को के अधिकारियों से मिलकर करेंगे आदित्यपुर में नल का पॉइंट देने की मांग
  • 14 को अंबेडकर जयंती मनाने के बाद मिलेंगे अधिकारियों से
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के वार्ड 17 समेत कई वार्डों में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. नगर निगम की टैंकरों से जलापूर्ति लोगों की प्यास बुझाने में असमर्थ है. ऐसे में वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर ने जुस्को के अधिकारियों से मिलकर आदित्यपुर में खरकई पुल के आसपास सप्लाई नल का पॉइंट देने की मांग करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए वरिष्ठ नागरिकों ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के बाद जुस्को के अधिकारियों से वरिष्ठ नागरिक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल के रूप में मिलने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-alleged-natwarlal-absconds-with-highway-and-line-truck-worth-crores/">किरीबुरु

: कथित नटवरलाल करोड़ों का हाइवा व लाइन ट्रक लेकर फरार
यह निर्णय बुधवार की सुबह प्रभात पार्क में हुई बैठक में ली गई है जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक रवींद्र नाथ चौबे ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल रविवार को बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती प्रभात नगर विकास समिति के साथ मिलकर मनाएंगे. जिसमें बाबा साहेब की जीवनी पर आधारित कई कार्यक्रम भी आयोजित होगा. इस वर्ष बाबा साहेब की जयंती को बड़ा पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/no-utility-certificate-for-40064-schemes-of-government-departments/">सरकारी

विभागों की 40064 योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र ही नहीं
बैठक में आदित्यपुर में भीषण जल संकट को देखते हुए वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जुस्को के एमडी से मिलकर आदित्यपुर खरकई पुल के आसपास पुलिस चेक प्वाइंट के पास और पुराने पुल के पास कम से कम चार चार नल का प्वाइंट लगाने की मांग रखेंगे. आज की बैठक में रवींद्र नाथ चौबे के साथ संघ के महासचिव रामचंद्र पासवान, कैलाश शाह, विजय पांडेय, अंजनी चौधरी, केके झा, जवाहर सिंह, शंकर दयाल मिश्र, केडी सिंह, आनंद सिंह, रघुनाथ सिंह, शिवशंकर मिश्र, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही