Search

 
 
 

आदित्यपुर : थाना रोड में सब्जी दुकानदारों के कारण लगता है जाम

 
  • बाजार मास्टर ने कृषि उत्पादन बाजार समिति को लिखा पत्र
  • दुकानदारों के लिए दिंदली हाट बाजार में पक्का शेड बनाने की मांग की
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना रोड को सब्जी दुकानदारों से मुक्ति और हर वक्त लगी रहने वाली जाम से निजात दिलाने के लिए बाजार मास्टर मनोज पासवान ने कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव को पत्र लिखा है. इसमें सब्जी मंडी को थाना रोड के मुख्य मार्ग से हटाकर दिंदली हाट बाजार के अंदर स्थानांतरित करने की मांग की गई है. सब्जी मंडी के कारण इस रोड में जाम लगा रहता है. बाजार मास्टर ने इसके लिए सब्जी दुकानदारों के लिए बाजार के अंदर पक्के शेड का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि थाना रोड को जाम से मुक्ति मिले. साथ ही सब्जी दुकानदारों को गर्मी, बरसात जैसे मौसम में खुले में दुकान लगाने से निजात मिल जाये. इसे भी पढ़ें : जातिगत">https://lagatar.in/koylanchal-is-decided-on-caste-basis-upper-caste-has-been-in-control-in-13-out-of-17-cases/">जातिगत

कसौटी पर कोयलांचल का तपना तय, 17 में 13 बार रहा है सवर्ण जाति का कब्जा
बता दें कि आदित्यपुर थाना रोड में जाम की वजह से थाना के साथ पीएचईडी, बिजली ऑफिस और वन विभाग के साथ रेलवे स्टेशन जाने वाले राहगीरों को हर दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने भी नगर निगम से थाना रोड से सब्जी मंडी हटाने के लिए पत्र लिखा है. चूंकि इस मार्ग में इतने सरकारी कार्यालय होने के साथ थाना और रेलवे स्टेशन जाने का मार्ग भी है, जिसमें सदैव जाम लगा रहता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही