: क्षेत्र की तीन युवतियां अंडर 19 जिला क्रिकेट महिला टीम के लिए चयनित
पुलिस भी बैकफुट पर आ जाती है
इस पर स्थानीय पुलिस ध्यान देती है तो वाहन चालकों का पुलिस से सवाल होता है कि आप ही बताएं कहां करूँ पार्किंग? तब पुलिस भी बैकफुट पर आ जाती है. वहीं दूसरी ओर आदित्यपुर नगर निगम सारी समस्याओं को जानकर भी अनजान बनी हुई है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर पर्याप्त पार्किंग के अभाव में इन भवन मालिकों को एनओसी कहां से मिला है ? जिले के नए ट्रेफिक प्रभारी के लिए मुख्य मार्ग और सर्विस लेन को आम लोगों के लिए फ्री रखना सबसे बड़ी चुनौती बन रही है. इसे भी पढ़ें :महाराजा">https://lagatar.in/mahajutan-of-mundas-took-place-at-the-historical-place-of-maharaja-madra-munda/">महाराजामदरा मुंडा के ऐतिहासिक स्थल में हुआ मुंडाओं का महाजुटान
यहां बेतरतीब पार्किंग से होती है राहगीरों को परेशानी
आकाशवाणी चौक, बाजार कोलकाता, शालिग्राम स्वीट्स, साईं नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर, ओनेक्स होटल, जायसवाल प्लाजा, आदित्य वीजन, सतपथी होटल, महामाया स्वीट्स, गर्ग स्टोर, इमली चौक के समीप फैंसी मार्केट, गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक, बंगाल स्वीट्स के आसपास, सिटी स्टाइल सहित दर्जनों शॉपिंग काम्प्लेक्स बगैर पार्किंग के संचालित हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-three-girls-from-the-area-selected-for-under-19-district-cricket-womens-team/">किरीबुरू: क्षेत्र की तीन युवतियां अंडर 19 जिला क्रिकेट महिला टीम के लिए चयनित
नगर निगम बेखबर
आदित्यपुर नगर निगम की विजिलेंस टीम दिनभर आदित्यपुर की सड़कों पर नजर जरूर आती है, मगर उनका ध्यान अवैध मॉलों, बेतरतीब पार्किंग पर कम सिंगल यूज पॉलीथिन का प्रयोग करनेवाले गरीब ठेले- खोमचे वालों पर ज्यादा रहता है. इन दिनों वे मुख्य बाजार के दुकानदारों से यूजर चार्ज लेने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-chief-ministers-secretariat-ordered-an-inquiry-on-the-complaint-of-cancellation-of-the-scheme/">आदित्यपुर: योजना रद्द किए जाने के शिकायतवाद पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने दिए जांच के आदेश
परमिट पर भी उठ रहे सवाल
आम लोगों को यदि नगर निगम से नक्शा पास कराना हो, तो उनकी एड़ियां घिस जाती है. सैकड़ों फाइल बाबुओं के टेबलों की शोभा बढ़ा रहे हैं, मगर यदि कोई शॉपिंग कंपलेक्स बन रहा हो तो साल भर के भीतर वहां बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो जाती है. यहां तक कि उसमें एक से एक ब्रांडेड शोरूम भी खुल जाते हैं. मगर पार्किंग नहीं होने के कारण उन्हें एनओसी कैसे मिलती है यह जांच का विषय है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dead-body-found-from-the-well-of-the-house-in-potka-police-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर: पोटका में घर के कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]

Leave a Comment