Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में मुहर्रम को लेकर शनिवार शाम को मुस्लिम बस्ती में गहमागहमी रही. इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम सतर्क रही. क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में जहां गम्हरिया सीओ मनोज कुमार तैनात थे, वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार भी खुद गश्त करते नजर आए. चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. मुस्लिम बस्ती के दो अखाड़ों ने जुलूस निकला और करतब दिखाए. पुराना मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसी नूर जहां ने बताया कि यह पर्व मातम का है. अखाड़ों में करतब दिखाने के बाद तजिया जुलूस निकाला जा रहा है. वहीं शहीद मो इस्लाम अखाड़ा में भी करतबबाजों ने एक से बढ़कर करतब दिखाए. यहां अतिथि के रूप में समाजसेवी गणेश चौधरी पहुंचे, जिन्हें लाइसेंसी मंजूर आलम और शेख हसन ने सम्मानित किया. मंजूर आलम ने बताया कि इस्लाम धर्म में मुहर्रम का महीना काफी अहम और महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके 10वें दिन यानी 29 जुलाई को रोज-ए-आशुरा मनाया जाता है. [caption id="attachment_715051" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/adityapur-muharram-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> अतिथियों का सम्मानित करते लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mp-geeta-koda-also-participated-in-the-protest-against-mdo/">नोवामुंडी
: एमडीओ के खिलाफ प्रदर्शन में सांसद गीता कोड़ा भी हुई शामिल

Leave a Comment