Search

 
 
 

आदित्यपुर : मांग पूरी नहीं होने पर दो फरवरी को होगा धरना-प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की बैठक मंगलवार को ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स आदित्यपुर में हुई. बैठक में महासंघ के कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया कि अगर उनकी मांगें एक फरवरी तक पूरी नहीं होती है तो 2 फरवरी को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा. जिसके उपरांत माह 20 फरवरी को उपरांत मुख्य अभियंता चांडिल एवं कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन का किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-state-working-committee-meeting-will-be-held-on-23-and-24-january/">देवघर

: 23 एवं 24 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की होगी बैठक
बैठक के उपरांत कर्मचारी नेता विमल सिंह ने बताया कि उनकी मांगों में माह अप्रैल 2022 के उपरांत आवास आवंटन की बैठक नहीं होना है जिससे कर्मियों में क्षोभ है. आज की बैठक की अध्यक्षता अंजनी कुमार सिन्हा ने की. बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष विमल कुमार सिंह के अलावा, संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, केएन ठाकुर, जिला सचिव सुधीर किस्कू, इमरान अजमल, राजीव चौबे के अलावा चाईबासा, राजनगर, चालियामा, मुसाबनी, गालूडीह से सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही