Search

 
 
 

आदित्यपुर : दिन दहाड़े चोरों ने उड़ाए रेल कर्मी के घर से 23 हजार रुपये

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. बुधवार को भी दिन दहाड़े एक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. कॉलोनी के ए टाइप 98/1 में रेल कर्मी सुखदेव महतो के घर शाम चार बजे दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने घर से करीब 23 हजार रुपये नगद के साथ घर से कीमती सामान चुरा लिए हैं. इस संबंध में आरआईटी थाना में लिखित सूचना दी गई है. विदित हो कि बुधवार की दोपहर सुखदेव महतो सपरिवार गांव गए हुए थे, शाम चार बजे उन्हें पड़ोस में रहने वालों ने घर में अज्ञात लोगों के घुसने की जानकारी दी थी. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suci-burnt-the-copy-of-the-students-anti-agneepath/">आदित्यपुर

: एसयूसीआई ने जलाई छात्र विरोधी-अग्निपथ की प्रति

चोरी की घटना की पुलिस कर रही छानबीन

वहीं, सुबह लौटने पर सुखदेव महतो को घर में चोरी होने की जानकारी हुई. पुलिस चोरी की घटना की छानबीन कर रही है. उल्लेखनीय है कि इन दिनों रेलवे कॉलोनी में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिनके द्वारा ही इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. पिछले दिनों भी इन्हीं युवकों द्वारा इच्छापुर के बापी कोयल नामक पूर्व अपराधी को मारकर घायल कर दिया गया था. इसे भी पढ़े : मोदी">https://lagatar.in/presidential-candidate-draupadi-murmu-meets-modi-and-shah/">मोदी

और शाह से मिलीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही