Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कंट्रोल पैनल का केबल काटा चोरों ने, क्षेत्र में 13 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया के उषा मार्टिन विद्युत सब स्टेशन नंबर तीन में चोरों ने बुधवार की रात करीब 11 बजे कंट्रोल पैनल की केबल की चोरी कर ली. इसकी वजह से गम्हरिया और कांड्रा के आसपास के इलाकों में करीब 13 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही. सब स्टेशन में नया केबल लगाने के बाद गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे गम्हरिया और कांड्रा में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी है. जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि चोरों ने कंट्रोल पैनल का करीब 150 मीटर केबल काट कर चुरा ले गया, इसकी कीमत तकरीबन 45 हजार रुपये है. इधर करीब 13 घंटे बिजली नहीं रहने से आमलोगों को गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों ने बताया कि विभाग के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई थी जिससे सभी उपभोक्ताओं में आक्रोश है. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/patna-tejashwi-yadav-furious-over-manipur-violence-said-when-rahul-gandhi-can-go-to-manipur-then-why-not-pm/">पटना

: मणिपुर हिंसा पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- जब राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं तो PM क्यों नहीं?

विभाग के पास मैन पावर की कमी

[caption id="attachment_654117" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Adityapur-EE-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद.[/caption] उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले दो-तीन महीने से विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था से हमलोग परेशान हैं. दिन में छह से आठ घंटे तक बिजली गुल रहती है. बुधवार रात से पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है. विद्युत आपूर्ति की इस लचर व्यवस्था का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है. उन्हें ना तो पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है और ना ही अन्य जरूरी कार्य ही संपादित हो पा रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग नियमित रूप से उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली तो करता है लेकिन विभाग के पास मैन पावर की पूरी तरह कमी है, जिसके कारण थोड़ी सी भी त्रुटि आने पर घंटों बिजली गुल रहती है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-target-to-increase-guava-sail-production-from-4-25-million-tonnes-to-10-million-tonnes-cgm/">नोवामुंडी

: गुवा सेल का उत्पादन 4.25 मिलियन टन से बढ़ाकर 10 मिलियन टन करने का लक्ष्य – सीजीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही