Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं. शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र से ट्रक संख्या एनएल 01 के 4963 में सो रहे ट्रक चालक का 20,000 रुपए और उनका मोबाइल चोरों ने चुरा ली. चालक ने बताया कि वह कंपनी से माल लेने के लिए आया था लेकिन अपनी बारी का इंतजार करते-करते उसकी आंखें लग गई. इसी बीच चोरों ने उनका मोबाइल और रुपए चुरा लिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-students-of-dav-gua-organized-a-program-in-honor-of-the-principal/">नोवामुंडी
: प्राचार्य के सम्मान में डीएवी गुवा के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का किया आयोजन
: प्राचार्य के सम्मान में डीएवी गुवा के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का किया आयोजन
शोर मचाने पर बाइक छोड़ कर भागे चोर
चालक ने बताया कि चोर बाइक से आये थे, चोरी करने के दौरान ही चालक की निंद खुल गई और चालक ने एक चोर को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा. जब तक लोग एकत्रित होते उनके दो साथी बाइक से भागने का प्रयास करने लगे. बाइक जब स्टार्ट नहीं हुई तो दोनों चोर बाइक छोड़ कर भाग निकले. चालक ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. बाइक काले रंग की स्प्लेंडर है जिस पर नंबर अंकित नहीं है. जिसे पुलिस जब्त कर थाना ले गई है.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment