Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : थाना से सटे राशन दुकान से चोर 50 हजार नगदी व महंगे सामान उड़ा ले गए

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना से सटे ब्राह्मण टोला में बुधवार बीती रात करीब 2 बजे मंडल राशन दुकान में चोरी की घटना घटी है. चोर गल्ले से 50 हजार नगदी व महंगे सामान चुरा ले गए हैं. बता दें कि आदित्यपुर क्षेत्र में चोरी की घटना काफी बढ़ गई है. पुलिस चोरी की घटनाओं को अंकुश लगाने में असफल दिख रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anshu-chauhan-caught-with-weapon-in-court-on-24-hour-police-remand/">जमशेदपुर

: कोर्ट में हथियार के साथ पकड़ाया अंशु चौहान 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर

पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी

[caption id="attachment_549600" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/chori-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दुकान में यहां से चोर घुसे.[/caption] बीती रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला वार्ड नंबर 20 में थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने लगभग 2:00 बजे रात को एसके मंडल राशन दुकान को अपना निशाना बनाया बनाते हुए कैश और सामान की चोरी की है. चोर दुकान के ऊपर से शटर को काटकर दुकान में प्रवेश किया है. हालांकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर के फुटेज को देखा जा रहा है. एसके मंडल का छोटा पुत्र सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि उनके दुकान का ऊपर का शटर कटा हुआ है. उसने तत्काल आदित्यपुर थाना को सूचना दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. इसे भी पढ़ें :चॉकलेट">https://lagatar.in/chocolate-day-today-giving-chocolate-to-partner-will-bring-sweetness-in-the-relationship/">चॉकलेट

डे आज, पार्टनर को चॉकलेट देने से रिश्ते में आयेगी मिठास
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही