Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : चोरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़ने का किया प्रयास

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के डीएस टावर के बगल में लंकेश्वर टावर में खुले बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर चोरी किए जाने का प्रयास किया गया है. घटना सोमवार रात 2:30 बजे की बतायी जा रही है. हालांकि चोर अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके हैं. बीती रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र के आदित्यपुर शाखा बैंक के बाहर स्थित एटीएम को दो युवकों द्वारा सोमवार रात तकरीबन 2:00 से 2:30 के बीच तोड़ने का प्रयास किया गया. चोरों ने तकरीबन एक घंटे तक एटीएम को क्षतिग्रस्त कर पैसे निकालने का भरसक कोशिश की लेकिन वे अपने मंसूबे में नाकाम रहे. चोरों की वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-congress-leader-shivakumar-is-going-to-delhi-today-will-meet-the-high-command/">कर्नाटक

: कांग्रेस नेता शिवकुमार आज जा रहे दिल्ली, आलाकमान से मिलेंगे, सरकार गठन पर चर्चा करेंगे

पुलिस कर रही है छानबीन

घटना की जानकारी बैंक के कर्मियों को मंगलवार सुबह हुई, जिसके बाद बैंक कर्मियों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को फौरन घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर अपराधियों के पहचान में जुट गई है. इधर घटना की जानकारी देते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदित्यपुर शाखा की ब्रांच मैनेजर आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक कर्मियों ने सुबह घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया है. बता दें कि पांच महीने पूर्व ही आदित्यपुर में नए शाखा की शुरुआत हुई है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-power-supply-will-be-interrupted-for-nine-hours-today-in-guava-market-one-and-two/">नोवामुंडी

: गुवा बाजार एक व दो में आज नौ घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही