सीएम हेमंत सोरेन ने गम्हरिया में बटन दबाकर कोल्हान की 5.75 लाख महिलाओं के खाते में भेजी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त हमने राज्य की खनिज की रॉयल्टी मांगा तो जेल में डाल दिया भाजपा वाले हम झारखंडियों को बोका समझते हैं : सीएम चंपाई सोरेन को छोड़ कोल्हान के सभी झामुमो विधायक, सांसद व मंत्री रहे मौजूद अब तक राज्य के 48 लाख महिलाओं को भेजी गई है पहली किस्तAdityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के रापचा फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को बटन दबाकर कोल्हान की 5.75 लाख महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि की पहली किस्त भेजी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब तक सरकार राज्य की 48 लाख महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त भेज चुकी है. उन्होंने कहा कि हमने 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर दिया है, अब पूर्व की बिजली बिल बकाया राशि को खत्म करने की भी योजना बना दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में जिस दिन से सरकार बनी उसी दिन से केंद्र की भाजपा सरकार हमें गिराने में लगी है. हम आदिवासियों को भाजपा वाले बोका समझते हैं. जब मकसद में कामयाब नहीं हुए तो झूठे आरोपों में मुझे जेल भिजवाने का काम किया. जब राज्य के नेताओं से हम काबू नहीं हुए तो मध्यप्रदेश और असम से नेताओं को पदस्थापित कर षड्यंत्र रचने में लगी है. यह वीर सिदो-कान्हू, वीर बिरसा मुंडा की धरती है, यहां हर चौराहे पर वीर शहीद झारखंडी मिलेंगे, हमलोग डरने वाले नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-jmms-junu-surin-and-dakkal-hembram-join-bjp/">Kiriburu
: झामुमो के जुनु सुरीन व दक्कल हेम्ब्रम भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री ने संथाली भाषा शुरू किया अपना संबोधन
[caption id="attachment_940825" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> एक लाभुक को प्रमाण पत्र देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.[/caption] इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन संथाली भाषा से शुरू किया. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अब तक 48 लाख महिलाएं इस योजना से निबंधित हो चुकी हैं. यह योजना अनवरत जारी रहेगी. जो भी महिला 21 वर्ष की होगी वह इससे स्वतः जुड़ जाएगी. मुख्यमंत्री ने पूर्व की भाजपा की डबल इंजन की सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन लोगों का तांडव और उत्पात देखकर ही 2019 में यहां की झारखंडी जनता ने हमें सत्तासीन किया. लेकिन गद्दी पर बैठते ही दुर्भाग्य से कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी आ गई. कोरोना के दौरान भी हमने राज्य की जनता की मदद की. देश और विदेशों से झारखंडियों को वापस लाया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-hemant-government-failed-in-opening-closed-mines-and-providing-employment-to-the-unemployed-this-governments-demise-is-certain-geeta-koda/">Kiriburu
: बंद खदान खोलवाने व बेरोजगारों को रोजगार देने में हेमंत सरकार फेल, इस सरकार का जाना तय – गीता कोड़ा
राज्य के 40 लाख बुजुर्गों को मिल रहा है पेंशन
[caption id="attachment_940826" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं.[/caption] हमने राज्य के एक-एक गांव में विकास की किरण पहुंचाने के लिए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है. आज राज्य के 40 लाख बूढ़े बुजुर्गों को पेंशन मिल रहा है, यह आंकड़ा डबल इंजन की सरकार में महज 15 लाख था. आज इसी कड़ी में हमारी सरकार ने राज्य की 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये पेंशन देने की योजना बनाई. इससे पूर्व 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को भी पेंशन देने का काम किया. उन्होंने कहा कि आज कोल्हान की पौने छह लाख महिलाओं के खाते में मेरे बटन दबाते ही पहली किस्त की राशि चली गई. हमारा लक्ष्य है प्रत्येक घर के सदस्यों के बीच कम से कम एक लाख रुपये सरकार दे जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें. हम धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं हम राज्य के विकास में विश्वास रखते हैं. हमने राशन कार्ड की संख्या भी 11 लाख से 20 लाख कर दी है. हमारी योजनाएं कार्यालयों के चक्कर लगाने पर नहीं बल्कि घर जाकर पहुंचाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-tps-dav-students-celebrated-space-day/">Baharagoda
: टीपीएस डीएवी के विद्यार्थियों ने मनाया अंतरिक्ष दिवस
पूरे राज्य में 48 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया निबंधन
[caption id="attachment_940827" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं.[/caption] मुख्यमंत्री दिन के करीब ढाई बजे गम्हरिया रापचा फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपैड पर उतरे. मुख्यमंत्री को जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर मंच पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सुखराम उरांव, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक नीरल पूर्ति मौजूद रहे. बता दें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से 50 वर्ष की 48 लाख से अधिक महिलाओं का निबंधन हो चुका है. 96 प्रतिशत से अधिक आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है. इसके तहत हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये की राशि यानी सालाना 12 हजार रुपये सीधे उनके खाते में देने की योजना है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment